Men Bad Habits: पुरुष अक्सर अपनी कुछ बातों या आदतों के कारण महिलाओं को असहज महसूस कराते हैं। हो सकता है कि कोई पुरुष ऐसा अंजाने में करे लेकिन उनकी कुछ हरकतों के कारण महिलाओं के सामने उनकी छवि बिगड़ जाती है। कॉलेज हो या कार्यालय या फिर किसी पार्टी के मौके पर अक्सर लड़के लड़कियां आमने आते हैं। इस दौरान आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश में हों लेकिन आपकी कुछ हरकतें बनने वाली बात को भी बिगाड़ सकती है। यहां पुरुषों की उन चार आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे लड़कियां कतई पसंद नहीं करतीं। अधिकतर महिलाओं को पुरुषों की इन आदतों से परेशानी होती है, कभी-कभी ये परेशानी डर में बदल जाती है। जिसकी वजह से वह उस पुरुष से दोबारा मिलना या देखना नहीं चाहतीं। ऐसे में हर पुरुष को अपनी इन चार गलत आदतों के बारे में पता होना चाहिए, जो आपके सामने मौजूद महिला को असहज महसूस करा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में पुरुषों की उन चार आदतों के बारे में बताया गया है।