फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: बड़ी उम्र के पार्टनर से हो जाए प्यार तो इन तरीकों से संभाले रिलेशनशिप

Sun, 29 May 2022 12:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
Relationship Tips: प्यार उम्र की सीमा नहीं देखता है। आजकल कपल्स के बीच उम्र का अंतर ज्यादा होने लगा है। बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, प्रीटी जिंटा, मिलिंद सोमन और अंकिता, उर्मिला आदि कई सेलेब्स हैं, जिनके पार्टनर से उनकी उम्र ज्यादा है। कोई अपने पार्टनर से 10 साल बड़ा है तो कोई शादीशुदा और बच्चों वाला। इसके बावजूद उनको प्यार हुआ और वह रिलेशनशिप में आ गए। अपने से कम या ज्यादा उम्र के पार्टनर को डेट करना आम बात हो गई है। वैसे तो प्यार में उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता। उम्र में छोटा पार्टनर साथी को प्यार में यंगस्टर जैसा महसूस कराता है। वहीं कम उम्र के साथी के लिए उसका अधिक उम्र का पार्टनर प्यार में उत्साह का अनुभव दे सकता है लेकिन लंबे समय तक रिलेशनशिप में बने रहने के लिए उम्र का अंतर बाधा न बने और रिश्ता अधिक मजबूत हो, ऐसे में कई बातें जाननी जरूरी है। एज गैप कपल के बीच समझ, पसंद को लेकर भेद कर सकती है। इसलिए अगर आप किसी बड़े या छोटे उम्र के पार्टनर को डेट कर रहे हैं तो इन तरीकों से अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay
सामाजिक समस्याओं को समझें

कपल्स के बीच उम्र ज्यादा या कम होने से प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन कई सामाजिक समस्याएं उनके बीच आ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि पार्टनर एक दूसरे को समझें। उनके विचारों, भावनाओं के बारे में जानें ताकि जब किसी मुद्दे पर दोनों अपने विचार रखें तो दोनों के बीच का रिश्ता खराब न हो।  
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
समझदारी की अपेक्षा न रखें

अक्सर जिन कपल्स के बीच उम्र का अंतर होता है, उसमें बड़ी उम्र वाले पार्टनर से अपेक्षा की जाती है कि वह समझदार हो। माना जाता है कि लड़का हो या लड़की उम्र में बड़े पार्टनर को समझदार की तरह बिहेव करना चाहिए हालांकि वह एक लवर की तरह बर्ताव करना चाहते हैं न कि अपने पार्टनर के गार्जियन की तरह। इसलिए उनसे ये उम्मीद न करें कि वह अपने पार्टनर का ख्याल रखें, समझदार की तरह बर्ताव करें।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अनुभव न थोपें

उम्र से बड़ा साथी अपने अनुभव पार्टनर से साझा कर सकते हैं। ऐसे में साथी को चाहिए कि उनके बताए अनुभवों को काम की बात मान कर सुने। मन में यह सोच न लाएं कि पार्टनर बड़ा है तो ज्ञान दे रहा है। वहीं पार्टनर को भी चाहिए कि वह अपने अनुभवों को साझा करते समय साथी को नीचा न दिखाए। ये साबित करने का प्रयास न करें कि उन्हें साथी से ज्यादा पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मैच्योरिटी पर न करें सवाल 

उम्र का मैच्योरिटी या समझदारी से कोई नाता नहीं होता। कम उम्र का पार्टनर अगर कोई बात कहता है तो साथी को उसे अहमियत देनी चाहिए, न कि उसे यह जताने की कोशिश करें कि वह मैच्य़ोर नहीं है, उसे कुछ पता नहीं है। अपनी उम्र और अनुभव के सामने कम उम्र के पार्टनर के विचारों को अनदेखा न करें। उन्हें बार बार यह न करें कि वह चाइल्डिश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें