2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। गांधी जी की 150वीं जन्म शताब्दी पर देश और दुनिया भर में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान गांधी जी के जीवन से लेकर उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जीवन के हर छोटे-बड़े हिस्से को याद किया जाएगा। गांधी जन्म शताब्दी के डेढ़ सौ साल होने पर गांधी जी के आंदोलन भी केंद्र में होंगे।
बहरहाल, इस बीच बापू का परिवार भी चर्चा के केंद्र में है। जितना गांधी जी ने राष्ट्र के आंदोलन में सक्रिय सहयोग दिया वैसी ही सहभागिता उनकी जीवनसंगिनी बा कस्तूरबा ने भी दी। यही नहीं गांधी जी के सभी पुत्रों ने भी राष्ट्र की आजादी के लिए योगदान दिया। बापू के चारो पुत्रों का जन्म दक्षिण अफ्रीका में ही हुआ था। महात्मा गांधी के चार पुत्र थे। हरिलाल गांधी, रामदास गांधी, देवदास गांधी और मणिलाल गांधी। आइए जानें गांधी जी के चारों पुत्रों के बारे में।