बहुत लंबे समय तक किसी रिश्ते में रहने के बाद उसके टूट जाने की तकलीफ बहुत ज्यादा होती है। क्योंकि किसी एक इंसान के साथ रहते-रहते हमें उसके साथ की आदत हो जाती है। ऐसे में अगर वो आपको छोड़ दे या फिर धोखा देकर चला जाए तो इससे ज्यादा तकलीफदेह कुछ नहीं होता है। लेकिन अगर जीवन में ऐसी परिस्थितियां बन गई हैं तो इन्हें बदला तो नहीं जा सकता। लेकिन हां इस तरह के गम को दूर करने में जरूर हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। आइए जाने कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से इस तरह के गम से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : pixa
सोशल मीडिया से करें सफाई
अगर आप अपने सोशल मीडिया को डिलीट नहीं कर सकती है तो कम से कम उसमें से अपने एक्स की फोटो को तो हटा सकती है। साथ ही उसे ब्लाक या अनफॉलो करें। ताकि एक्स से जुड़ी कोई भी याद आपको दुखी या परेशान न कर सके।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : pixa
अपनी देखभाल करें
रिश्ते में रहने के दौरान अगर आप अपनी देखभाल नहीं कर पा रहीं थी तो अब समय है कि खुद का ख्याल रखें। मार्निंग वॉक पर जाएं, जिम ज्वाइन करें या फिर डांस क्लास जाएं। ऐसा करने से आप नए लोगों से मिलेंगी और आपको अच्छा लगेगा।
4 of 6
- फोटो : pixa
अपनी पसंद का काम करें
अगर एक्स के साथ होने पर अपनी हॉबी पर ध्यान नहीं दे पा रहीं थी तो समय है कि उसे किया जाए। ऐसा करने से मन को सुकून मिलेगा और आपकी अर्न्तरात्मा प्रसन्न होगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : pixa
कुछ नया करें
वो करें जो आप करना तो चाहती थी लेकिन ब्वॉयफ्रेंड की वजह से नहीं कर पाती थी। जैसे नया हेयर कट कराएं या फिर डार्क रेड लिपिस्टिक लगाने की चाहत या फिर कुछ और जो आपको खुशी देता हो, ऐसा करने की कोशिश करें।
अपने पास से एक्स का सारा सामान चाहे वो आपके लिए बनाई कोई प्ले लिस्ट हो या उसका कोई टीशर्ट सब हटा दें। उसका दिया हर सामान जो आपको उसकी याद दिलाता हो उसे आंखों के सामने से हटा दें। इन तरीकों की मदद से जरूर ही एक्स की यादों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।