Life Mantra: क्रोध और तनाव किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए नुकसानदायक है। अक्सर ऐसा होता है कि आपका छोटी छोटी बातों का मूड खराब हो जाता है। आपका इस तरह का व्यवहार आसपास के माहौल को भी प्रभावित करता है। परिवार, पार्टनर और दोस्तों से आप दूर होने लगते हैं। मूड खराब होने के कई लक्षण भी आप महसूस करते हैं। जैसे हो सकता है कि आपका किसी काम में मन न लगें। घर या दफ्तर में भी मन न लगे। ऐसी स्थिति में आप लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। किसी से न तो बात करना चाहते हैं और न ही वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार तो अकेले में आपका बेवजह रोने का मन भी करता है। कुछ लोग आत्महत्या के बारे में सोचने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि इस लक्षणों के दिखने के बाद भी लोग समझ नहीं पाते कि आखिर उनके साथ समस्या क्या है। दरअसल, ये सारे लक्षण अवसाद के हैं। तनाव या अवसाद की स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है। जो आपके जीवन के लिए नुकसानदायक बन जाता है। आइए जानते हैं कि अगर आप भी इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो किन उपायों के जरिए इससे राहत पा सकते हैं।