Holi Celebration 2023: होली का पर्व दिल से दिल मिलाने, गिले शिकवे मिटाने और रूठों को मनाने का पर्व है। इस त्योहार में लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और परिवार के लोगों से गले मिलकर स्नेह जताते हैं और गुजिया की मिठास के साथ होली की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं होली में एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार मनाते हैं। रंग बिरंगे गुलाल रिश्तों में भी खुशहाली की रंगत लाते हैं। जिनकी नई शादी हुई है, उनके लिए हर त्योहार जीवनसाथी के साथ पहली बार मनाना काफी उत्साहित कर देने वाला होता है। लेकिन शादी के बाद पहली होली बहुत खास मानी जाती है। जब नए नए पति-पत्नी बने कपल एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं, तो इससे खूबसूरत कुछ नहीं लगता। अगर आपकी भी 8 मार्च से पहले शादी हुई है और आप पहली बार अपने जीवनसाथी के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं तो कुछ रोमांटिक आइडिया को अपनाकर होली को यादगार बना सकते हैं।