जब किसी लड़की की शादी होती है, तो वो अपना घर छोड़ दूसरे घर में जाती है। जहां उन्हें कई नए रिश्ते निभाने होते हैं और इन्हीं में से एक रिश्ता होता है सास-बहू का। वैसे तो ये रिश्ता बिल्कुल मां-बेटी की तरह बेहद प्यारा होता है, लेकिन अक्सर इसमें खटपट भी देखी जाती है। कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर सास-बहू के बीच झगड़े तक हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी हुई है, और आप अपनी सास से अच्छा रिश्ता साझा करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ तरीके बताते हैं।