इन दिनों समय ही कुछ ऐसा चल रहा है कि हर कोई किसी न किसी मुसीबत से जूझ रहा है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम एकदूसरे का सहारा बनें। हमारे अपने हम से दूर हों, चाहे पास हों पर हम ऐसी कोशिश करें कि कोई भी इस समय खुद को अकेला न पाए इसलिए वीडियो कॉल, संदेश, खेल आदि से जैसे भी जिस व्यक्ति से जुड़ा जा सकता है, वैसे जुड़कर अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें। ऐसे वक्त में जहां कोई किसी से मिलजुल नहीं पा रहा है, अगली स्लाइड्स से हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी सहायता से आप अपनों से बिना मिले ही उनका साथ दे सकते हो।