फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: पहली बार हैं करवा चौथ का व्रत तो भूख-प्यास लगने पर रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 13 Oct 2022 12:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2022 - फोटो : iStock
Karwa Chauth 2022: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए हर साल करवाचौथ मनाती हैं। करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं पति के लिए निर्जला उपवास करती हैं। शाम को पूजा करती हैं और चांद देखकर अपना उपवास खोलती हैं। हर साल बड़ी संख्या में देशभर से अधिकतर सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। शादी शुदा महिलाओं को करवा चौथ से जुड़े नियम और रीति रिवाजों के बारे में पता होता है लेकिन जिन महिलाओं की नई शादी हुई है और पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रही हैं, वह इस व्रत को लेकर काफी उत्साहित होती हैं। हालांकि व्रत के बारे में कई बातें उन्हें पता नहीं होती। जाने-अनजाने या उत्साह में नवविवाहित महिलाएं करवा चौथ के उपवास में गलतियां कर जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली बार पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ - फोटो : iStock
करवा चौथ में रखें इन बातों का ध्यान

नवविवाहित महिलाओं के लिए उनका पहला करवा चौथ महत्वपूर्ण होता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत और पूजा की बारे में सभी जरूरी जानकारी, नियम और परंपराओं के बारे में पहले से जान लें।
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ की तैयारी - फोटो : instagram/imouniroy
पहली बार करवा चौथ की पूजा में शादी का लाल जोड़ा पहनकर बैठें। अगर शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती तो शादी का दुपट्टा या साड़ी पहन सकती हैं।

करवा चौथ के लिए महिलाएं पूजन और श्रृंगार की तैयारी पहले से कर लें। उस दिन के लिए कोई काम न छोड़ें।

व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए धूप में न निकलें। शरीर के तापमान को कम रखें।

4 of 5
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला।
व्रत के पहले और क्या खाना चाहिए, ये जान लें। उपवास में ऊर्जा कम न हो और सेहत पर कोई नुकसान न हो, इस बात का ध्यान देकर ही उपवास करें। 

अधिक मेहनत वाले काम न करें, जिससे शरीर को थकान महसूस न करें और ऊर्जा बनी रहे।

रात में चांद को देखकर पति की आरती के बाद व्रत खोला जाता है। पूजा को सही तरीके से करें और फिर पानी पीकर उपवास खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भावस्था में हरतालिका व्रत करते समय रखें ये सावधानी - फोटो : amar ujala
व्रत के दौरान प्यास महसूस हो, तो नहा लें। इससे प्यास का अहसास कम होगा।

उपवास के बाद ज्यादा या तैलीय चीजों का सेवन न करके हल्का और पौष्टिक आहार व पेयजल पर्याप्त मात्रा में लें।

अगर किसी तरह की शारीरिक समस्या हो या बीमारी हों तो डाॅक्टर की सलाह से ही उपवास करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें