फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये प्यारभरे गिफ्ट्स

Thu, 13 Oct 2022 06:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ गिफ्ट - फोटो : istock
करवा चौथ का त्योहार नजदीक ही है। आने वाले 13 अक्टूबर को सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत करेंगी। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर महिलाएं अपने पति के प्रति समर्पण भाव भी दिखाती है। तो वहीं पति भी पत्नी के लिए प्यार भरा गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट प्लान नहीं किया है। तो करवा चौथ पर ये रोमांटिक गिफ्ट के आइडिए जरूर आपके काम आएंगे। इनमे से एक भी गिफ्ट अगर आप पार्टनर को देंगे तो रिश्ते में नई मिठास घुल जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ गिफ्ट - फोटो : Pixabay
रोमांटिक फोटोशूट
जीवन की भागदौड़ में कुछ प्यार भरे पल कैमरे में कैद हो जाएं तो बहुत अच्छा लगता है। अगर आप अपनी पत्नी को कोई रोमांटिक सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटोशूट का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास डेस्टिनेशन पर जाकर आप शानदार तस्वीरें पार्टनर के साथ खिंचवाएं। ये गिफ्ट जरूर आपके पार्टनर को पसंद आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ गिफ्ट - फोटो : Pixabay
ज्वैलरी
महिलाओं को ज्वैलरी से बहुत प्यार होता है। अगर आप अभी तक नहीं समझ पा रहें कि गिफ्ट में क्या दें। तो बस प्यारी सी डायमंड ज्वैलरी आपकी पत्नी का मूड फ्रेश कर देगी। आप चाहे तो रिंग या इयररिंग्स को चुन सकते है। वैसे डायमंड पेंडेट बेहद शानदार गिफ्ट होगा। 

4 of 5
करवा चौथ गिफ्ट - फोटो : is
रोमांटिक सा लेटर
अगर आप अपनी भावनाओं को जाहिर करने में कतराते हैं। तो ये सबसे अच्छा मौका है खुद का प्यार जाहिर करने का। करवा चौथ के दिन जब आपकी पत्नी निर्जला व्रत हो तो उसे एक प्यार भरा रोमांटिक लेटर लिखकर दें। ये उसके लिए सबसे यादगार गिफ्ट में से एक होगा। जब वो आपकी भावनाओं के बारे में जानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ गिफ्ट - फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर
करवा चौथ के दिन जब पत्नी अपना व्रत खोले तो उसे किसी पसंदीदा जगह पर केंडल लाइट डिनर के लिए ले जाएं। ये गिफ्ट भी ज्यादातर पत्नियों को पसंद आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें