Karwa chauth 2022: करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसमें पत्नी अपने पति की लंबी आयु का कामना करती है और उपवास करती है। पति और पत्नी का रिश्ता बहुत खास और गहरा होता है। दो लोग जब शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनका एक परिवार बनता है। शादी को अपने पार्टनर के साथ जीवन भर का साथ माना जाता है। लेकिन कई बार पार्टनर का व्यवहार आपके रिश्ते में कड़वाहट ला देता है। पति पत्नी से प्यार तो करते हैं लेकिन उनका गुस्सैल रवैया या बहुत जल्दी नाराज होना उनके शादीशुदा जीवन को मुश्किल बना देता है। ऐसे में अगर आपके पति पर भी गुस्सा हावी हो जाता है और वह बात-बात पर गुस्सा करते हैं तो पत्नी को उनके गुस्सैल रवैये को संभालना आना चाहिए। गुस्सैल पति को शांत करने और अपनी शादीशुदा जीवन खुशहाल बनाने के लिए पत्नी ये तरीके अपनाएं।