फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों तलाक मांग रही है जयपुर की राजकुमारी दीया, 21 साल पहले समाज से लड़कर की थी लव मैरिज

Mon, 10 Dec 2018 01:54 PM IST
मोना नारंग मोना नारंग, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
जयपुर के पूर्व राजघराने की बेटी दीया कुमारी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। 21 साल पहले सारे समाज से लड़कर लव मैरिज कर चर्चा में आई दीया ने अब अपने पति नरेंद्र सिंह से तलाक मांगा है, जिसके बाद से वह खबरों में बनी हुई हैं। दीया ने गांधीनगर स्थित फैमिली कोर्ट में अपने पति नरेंद्र सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। माना जा रहा है कि कोर्ट दीया कुमारी की याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकता है।

दीया कुमारी की शादी अगस्त 1997 में हुई थी। शादी के साथ ही एक विवाद भी शुरू हुआ। उन्होंने नरेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाद इसलिए हुआ कि दोनों एक ही गोत्र के थे। इसे लेकर राजपूत समाज में आक्रोश भी नजर आया। सगोत्री शादी को लेकर खिलाफत भी शुरू हुई, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग रहीं। आइए जानते हैं दीया की लव स्टोरी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
दीया ने अपनी लव स्टोरी को लेकर एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने नरेंद्र सिंह के साथ अपने अफेयर की सारी जानकारी शेयर की थी। दीया ने इसमें इस बात का जिक्र किया कि कैसे उनके पति नरेंद्र सिंह से पहली मुलाकात हुई थी। नरेंद्र से जब वह मिली थीं तो उनकी उम्र महज 18 साल थी।
विज्ञापन

3 of 8
Diya Kumari Holi - फोटो : PTI
बकौल दीया, 1989 में नरेंद्र जब ग्रेजुएशन के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट की तैयारी कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने एसएमएस संग्रहालय ट्रस्ट में ट्रेनिंग के लिए अकाउंट सेक्शन में ज्वॉइन किया था। यहां उन्होंने तीन महीने काम किया। इसी दौरान मेरी उनसे महल में पहली मुलाकात हुई। वह कुछ काम से आए थे क्योंकि मैं भी अकाउंट में मदद कर रही थी, जिसमें मुझे उनके साथ कुछ हिसाब देखने के लिए कहा गया था। हम लोगों में बात हुई और मुझे उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा था।

4 of 8
दीया कुमारी
नरेंद्र में मुझे जो बात सबसे ज्यादा अच्छी लगी, वो थी उनकी सादगी और ईमानदारी। उनका केयरिंग स्वभाव मुझे अच्छा लगा, जो भारतीय पुरुषों में बहुत कम ही देखने को मिलता है। यह तय था कि यह लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नजर में ही प्यार होने जैसा नहीं था। इसका पहला एहसास मुझे उनकी ट्रेनिंग के तीन महीने बाद हुआ। मेरा उनसे मिलने का मन किया करता था। वो जब  जयपुर आते तो हम अपने दोस्त के यहां मिला करते थे। तब तक हम दोनों में बस अच्छी दोस्ती हुआ करती थी।
विज्ञापन

5 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
इसके बाद जब मुझे अपने माता-पिता के साथ विदेश यात्रा पे जाना पड़ा, तब मुझे नरेंद्र की याद सताने लगी। मेरा हर वक्त उनसे मिलने का दिल करता था। तब मुझे समझ आया कि हमारे बीच सिर्फ दोस्ती ही नहीं है। मुझे तब यह एहसास हुआ की मेरी उनके प्रति कितनी स्ट्रॉन्ग फीलिंग है।
विज्ञापन

6 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
जब मैंने अपनी मां को नरेंद्र के बारे में बताया तो उन्हें इसका गहरा झटका लगा। वह चाहती थीं कि मैं इससे बाहर निकल जाऊं। इसके बाद से मैं जब भी नरेंद्र से मिलती तो हमें बहुत सतर्क रहना पड़ता था। हम अक्सर दिल्ली में मिला करते थे। मैं जब भी दिल्ली जाती तो अपने दोस्त के यहां उनसे मिलती। हमारे बारे में जब नरेंद्र के मां-बाप को मालूम हुआ तो उनका हाल भी मेरी मां की तरह ही था। उन्होंने इस बात को लेकर नरेंद्र से बहुत झगड़ा भी किया।
विज्ञापन

7 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
हम लोगों ने अपने परिवार वालों के लिए एक दूसरे से दूर जाने का फैसला लिया, लेकिन दोनों से ये भी नहीं हो पाया। इसके बाद हम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस बारे में मैंने जब घर पर बताया तो इससे वह बहुत गुस्सा हुए, लेकिन बाद में दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद राजपूत समाज ने हम दोनों के एक ही गौत्र के होने का विरोध किया। इस विरोध में उनके पिता भवानी सिंह को स्थाई अध्यक्ष पद से तो हटा ही दिया गया था। इसके साथ ही राज परिवार से रिश्ता भी खत्म कर लिया गया। इसके बाद अगस्त 1997 में दोनों की दिल्ली में शादी हुई।
विज्ञापन

8 of 8
diya kumari - फोटो : twitter
दीया महाराजा भवानी सिंह की इकलौती बेटी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जयपुर से की। आगे की पढ़ाई करने के लिए वह लंदन चली गईं। दीया कुमारी के दो बेटे पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह और बेटी गौरवी है। दीया वर्तमान में सवाई माधोपुर से बीजेपी विधायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें