कहते हैं जिस कपल के बीच झगड़ा होता है, उनके बीच प्यार भी उतना ही होता है। लोग झगड़े को प्यार का एक हिस्सा मानते हैं, लेकिन कई बार ये झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेता है कि चीजों का संभालना तक मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ दिनों बाद झगड़ा करने वाले लोगों का गुस्सा शांत हो जाता है और फिर वो पहले की तरह एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें झगड़ा होने के बाद कभी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर हम ऐसा करते हैं तो इसका असर हमारे रिश्ते पर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।