वैसे तो प्यार काफी खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन कई बार प्यार का रिश्ता भी टूट जाता है। रिलेशनशिप में लोग एक-दूसरे से झगड़ा कर लेते हैं। कई बार तो झगड़े काफी छोटे होते हैं, लेकिन कई बार ये छोटे-छोटे झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। जहां कई दिनों तक पार्टनर से बात नहीं हो पाती, तो कई बार रिश्ता तक टूट जाता है। ऐसे में लोगों का दिल काफी दुखता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपका किसी ने दिल तोड़ा है, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी मदद कर पाएं।