Holi 2024 Wishes: रंगों का त्योहार होली आने वाली है। इस साल होली का पर्व 24 और 25 मार्च को मनाया जा रहा है। 24 मार्च को होलिका दहन है और अगले 25 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। रंगों की होली पर लोग अपने दोस्तों, परिवार, आस पड़ोस के लोगों से मिलते हैं और उन्हें अबीर गुलाल लगाकर गले लगते हैं। मुंह मीठा करके होली की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि बहुत से प्रियजनों से आप रंग वाली होली के दिन नहीं मिल पाते। कई घर या शहर से दूर होंगे, या रंगों से छुपकर घर में बैठे होंगे।
ऐसे में आप होली की शुभकामनाएं उन्हें संदेशों के जरिए भेज सकते हैं। होली के ऐसे संदेश उन्हें भेजें जो परिजनों या दोस्तों को रंग खेलने के लिए उत्साहित कर दें। साथ ही अगर वह इस होली घर से दूर हैं तो आपके सुंदर और मजेदार होली संदेशों को पढ़कर अकेलापन और त्योहार पर घर से दूरी की कमी को महसूस न कर पाएं। यहां से डाउनलोड करें होली के सुंदर संदेश, जिसे व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं।