एक शादीशुदा जोड़ा हमेशा ही चाहता है कि उनकै वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां हों। जब लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो वे तभी से इसके लिए प्रयास करते हैं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाते हैं। हर कपल अपने पार्टनर संग खुशी-खुशी जीवन बिताना चाहता है, लेकिन बावजूद इसके शायद ही कोई कपल हो जिनके रिश्ते में छोटी-मोटी नोंक झोंक न हो। लेकिन कई लोगों के अपने पार्टनर संग काफी लड़ाई-झगड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस तीज व्रत के मौके पर अपने रिश्ते में खुशियां ला सकते हैं, क्योंकि इस तीज व्रत को वैवाहिक जीवन के लिए काफी सुखमय माना जाता है। साथ ही इस व्रत को रखने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। तो चलिए चलिए जानते हैं कि इस दिन आप क्या उपाय कर सकती हैं, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां हो सकती हैं।