फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Teddy Day 2024: वैलेंटाइन का टेडी बियर से नाता? जानिए टेडी डे से जुड़े रोचक तथ्य

Sat, 10 Feb 2024 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन वीक में टेडी डे क्यों मनाया जाता है? टेडी का प्यार से क्या नाता है और टेडी बियर का इतिहास क्या है? अगली स्लाइड में जानिए टेडी बियर से जुड़ी रोचक बातें।
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी टेडी डे 2024 - फोटो : amar ujala

Happy Teddy Day 2024: फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें प्यार को सेलिब्रेट करने के अलग-अलग दिन होते हैं। इस सप्ताह रोज डे, प्रपोज डे, चाॅकलेट डे, प्राॅमिस डे, हग डे और किस डे आदि मनाए जते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के चौथे दिन टेडी डे मनाते हैं। टेडी बियर एक तरह का सॉफ्ट टॉय है, जो आमतौर पर बच्चों या अधिकतर लड़कियों को काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन वीक में टेडी डे क्यों मनाया जाता है? टेडी का प्यार से क्या नाता है और टेडी बियर का इतिहास क्या है? अगली स्लाइड में जानिए टेडी बियर से जुड़ी रोचक बातें।

विज्ञापन

2 of 5
teddy bear - फोटो : iStock
टेडी बियर का इतिहास

टेडी बीयर का आरंभ 20वीं सदी में हुआ था। एक बार यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट जंगल में शिकार करने गए थे। उनके साथ सहायक होल्ट कोलीर भी था। कोलीन ने एक काले रंग के घायल भालू को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने भालू की हत्या करने से मना कर दिया।

राष्ट्रपति की दरियादिली पर 'द वाशिंगटन पोस्ट' अखबार में एक तस्वीर छपी जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था। अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी माॅरिस मिचटाॅम ने एक खिलौना भालू के बच्चे के आकार में बनाया, जिसे उनकी पत्नी ने डिजाइन किया और खिलौने का नाम टेडी रखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
Teddy Day Wallpaper
भालू खिलौने का नाम क्यों पड़ा टेडी

दरअसल इस खिलौने को टेडी नाम देने की भी एक वजह रही। भालू खिलौना बनाने का विचार राष्ट्रपति रूजवेल्ट के कारण ही मिला था। राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था। यह खिलौना राष्ट्रपति को समर्पित था, इसलिए उनके नाम के इस्तेमाल की अनुमति लेकर व्यवसायी दंपत्ति ने लॉन्च किया।

4 of 5
Teddy Beer
वैलेंटाइन सप्ताह में टेडी डे क्यों ंमनाते हैं?

टेडी बियर एक ताजगी, खुशी और सुरक्षा का अहसास करता है। टेडी साॅफ्ट और सुदंर होता है, जिसे देखकर प्यार करने की चाहत बढ़ती है। वहीं इसका आविष्कार भी दरियादिली, प्रेम और करुणा के कारण हुआ। ऐसे में वैलेंटाइन डे इस तरह भावनाओं की अभिव्यक्ति का बेहतरीन मौका देता है। 

वैलेंटाइन सप्ताह में लोग अपने दिल की बात गुलाब, चाॅकलेट, हग और किस के जरिए अपनों तक पहुंचाते हैं। वहीं अपने प्रिय को प्यार का अहसास कराने के लिए टेडी बियर भी एक खास तोहफा बन सकता है। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। लड़के अपनी पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके इम्प्रेस करते हैं, इसलिए 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में टेडी डे को भी शामिल कर लिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक आदर्श टेडी बियर कैसा होता है?

भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए टेडी बियर की डिजाइन और रंग का विशेष महत्व है। दिल पकड़ा लाल रंग का टेडी प्यार के इजहार का प्रतीक है। गुलाबी रंग का टेडी दोस्ती और रिश्ते को मौका देते का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें