फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day 2022: गुलाब के हर रंग के होते हैं अलग मायने, किसी को भी सोच समझकर दें ये फूल

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Rose Day 2022 - फोटो : Istock
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत रोज डे से होती है। वैलेंटाइन डे के पहले दिन 7 फरवरी यानी आज के दिन रोज डे के मौके पर कपल अपने पार्टनर को गुलाब देकर गुलाब की खुशबू और उसकी खूबसूरती को अपने रिश्ते और प्यार में उतारते हैं। लेकिन रोज डे केवल प्रेमी जोड़े का पर्व नहीं है। मात्र कपल अपने पार्टनर को गुलाब देकर रोज डे नहीं मनाते। दोस्त, करीबी को भी आप गुलाब देकर रोज डे मना सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के अलावा किसी और को गुलाब दे रहे हैं तो गुलाब के रंग का चयन सही से करें। गुलाब के फूल कई रंगों का होता है। लेकिन हर रंग के गुलाब का अलग अलग मतलब होता है। किसी को भी कोई भी रंग का गुलाब नहीं दिया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि गुलाब के हर रंग का अलग-अलग मतलब। अगर आपको मिले गुलाब तो रंग से जानें देते वाले की मंशा के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
लाल गुलाब

लाल रंग का गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
गुलाबी गुलाब

अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे गुलाबी गुलाब या पिंक गुलाब दे सकते हैं। गुलाबी गुलाब के रंग का एक मतलब और होता है, वह है  दोस्ती। अगर आपका कोई दोस्त आपको गुलाबी रंग का गुलाब देता है तो इसका मतलब है कि वह इस दोस्ती को महत्वपूर्ण मानता है और इस दोस्ती के लिए आपको धन्यवाद दे रहा है।

4 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
पीला गुलाब

अगर आपको कोई पीला गुलाब देता है तो इसका अर्थ है कि वह आपसे दोस्ती करना चाहते हैं। पीला गुलाब दोस्ती और नई शुरुआत का प्रतीक होता है।
विज्ञापन

5 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
नारंगी गुलाब (ऑरेंज गुलाब)

नारंगी गुलाब प्यार के इजहार का प्रतीक होता है। यानी अगर आप किसी से पसंद करते हैं तो उसे ऑरेंज गुलाब देकर अपने मन की बात बताने बताने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
सफेद गुलाब

सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। इसी तरह सफेद गुलाब गिले शिकवे मिटाकर आगे बढ़ने का प्रतीक होता है। अगर आप किसी से माफी मांगना चाहते हैं तो रोज डे पर उसे सफेद गुलाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोज डे 2022 - फोटो : Pixabay
काला गुलाब

काला गुलाब दुश्मनी का प्रतीक होता है। इस रंग का गुलाब नफरत को दर्शाता है। वैलेंटाइन डे प्यार का सप्ताह होता है इसलिए काला गुलाब रोज डे पर देने का सही मौका नहीं होता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें