Happy Pongal 2025 Wishes: पोंगल दक्षिण भारत, विशेष रूप से तमिलनाडु का एक प्रमुख फसल उत्सव है, जो हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह चार दिनों का त्योहार है जो कि किसानों की मेहनत, अच्छी फसल और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करता है। पोंगल पर घर की सफाई और सजावट की जाती है। इस दिन चावल, दूध और गुड़ से "पोंगल" नामक विशेष मिठाई बनाई जाती है और सूर्य देव को अर्पित की जाती है। घर के आंगन में लोग रंगोली सजाते हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ये त्योहार मनाते हैं। पिकनिक पर जाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
आप भी पोंगल के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं।