फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Lohri 2025 Wishes: कड़कड़ाती ठंड में पर्व का उत्साह होगा दोगुना, प्रियजनों को भेजें लोहड़ी की बधाइयां

Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन शुभकामना संदेशों को भेज सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala
Happy Lohri Wishes Quotes in Hindi: साल की शुरुआत देश के अलग-अलग राज्यों में अच्छी फसलों, किसानी के लिए पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर साल लोहड़ी का पर्व मनाते हैं, जो कि पंजाब-हरियाणा में खासतौर पर मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव और अग्नि देव की आराधना की जाती है। रबी की फसल की कटाई और सर्दियों के दिनों के खत्म होने व वसंत ऋतु के स्वागत को लेकर लोग लोहड़ी को उत्सव के रूप में मनाते हैं।

शाम के वक्त अग्नि जलाई जाती है, इसके इर्द-गिर्द लोग नाचते और गाते हैं। अच्छी फसलों के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। इस पर्व को लोग अपने परिवार के साथ ही दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर मनाते हैं और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन शुभकामना संदेशों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

त्योहार नहीं होता कोई भी अपना पराया,
त्योहार वही जिसे सबने मिलकर मनाया।  
जैसे मिलता है गुड़ में तिल,
वैसे ही आप भी एक दूसरे के साथ जाओ घुल-मिल।  

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

3 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

पॉपकॉर्न के साथ, मूंगफली रेवड़ी की भरमार,
दिल में खुशी और अपनों का ढेर सारा प्यार,
मुबारक हो आप सभी को लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां

4 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

आ गई भांगड़े दी वारी
लोहड़ी मनौन दी करो तैयारी
आग दे कोल सारे आओ
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।

लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

5 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

गुड़ सी मीठी खुशियां और ढेर सारा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

6 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए
मेरी शुभकामना औरों की तरह आम हो जाए,
आपका मोबाइल सेल्फी लेने में व्यस्त हो जाए
मुबारक हो आपको लोहड़ी 2025

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

7 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala

लोहड़ी की आग की ताप में जल जाएं आपके हर गम
इस पर्व का प्रकाश आपकी जिंदगी को कर दे रोशन।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन

8 of 8
लोहड़ी की शुभकामनाएं 2025 - फोटो : Amar ujala
भांगड़ा-गिद्दा की कर लो तैयारी
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी
अब सब इकट्ठे हो जाओ
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ।

लोहड़ी की लख-लख बधाइयां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें