हमारे जीवन में कई तरह के रिश्ते हैं, जिन्हें हम निभाते हैं। माता-पिता का रिश्ता, भाई-बहन का रिश्ता, दादा-दादी, चाचा-चाची और भी नाजाने कितने रिश्ते हैं, जो हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लेकिन हर किसी के जीवन में एक ऐसा रिश्ता है जो बनता जरूर है और वो है दोस्ती का रिश्ता। स्कूल के जीवन से लेकर नौकरी करने तक, हर एक जगह लगभग सभी के कोई न कोई दोस्त रहते हैं। दोस्तों के बीच प्यार होता है, एक-दूसरे के प्रति सम्मान होता है, एक-दूसरे के लिए चिंता होती है और एक सच्चा दोस्त हर मुसीबत में अपने दोस्त की मदद जरूर करता है। ऐसी ही दोस्ती के नाम हर साल अगस्त महीने का पहला रविवार रहता है, जिस दिन अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 1 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने पुराने दोस्तों या नए दोस्तों सभी को कुछ शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं, और यकीन मानिए इनसे आपकी दोस्ती और गहरी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।