दोस्ती एक खूबसूरत एहसास है। इसमें आपको अपनों के पास होने का एहसास होता है, ये आपके सुख-दुख का साथी होता है और आपके हर एक पल को खास बनाने के लिए ये दोस्त हर संभव कोशिश करता है। हमारे जीवन में कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें हम अपने माता-पिता, अपने भाई-बहन तक से साझा नहीं कर पाते। ऐसे में ये दोस्त ही तो होते हैं जिनसे आप सभी चीजें आसानी से शेयर कर पाते हैं। कोई मुसीबत हो या फिर पैसों की अचानक जरूरत हो, हर वक्त आपका सच्चा दोस्त आपकी मदद करता है। मतलब कि आप कितनी भी बड़ी मुसीबत हैं, लेकिन आपका दोस्त जब एक लाइन बोलता है कि डर मत मैं हूं न, तो बस इतना सुनकर ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दोस्ती के नाम पर कई शायरी भी लिखी गई हैं, तो इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही शेर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेजकर अपने इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।