Happy Dhanteras 2025 Wishes in Hindi : धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाई जा रही है। इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। धनतेरस समृद्धि, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक दिन है। धनतेरस दो शब्दों से बना है, धन अर्थात समृद्धि और तेरस यानी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि। इस दिन धन के देवता कुबेर, मृत्यु के देवता यमराज और धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन एक-दूसरे को
धनतेरस की शुभकामनाएं देना मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि
शुभ ऊर्जा और सकारात्मकता बांटने का तरीका हैजब हम किसी को शुभकामनाएं देते हैं, तो उनके लिए मंगल की कामना करते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा दोनों के जीवन में प्रवाहित होती है। इस दिन की गई शुभकामनाएं दरअसल लक्ष्मी और धनवंतरी की कृपा के निमंत्रण के समान हैं। धनतेरस के लिए यहां आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।