Dhanteras Best Gifts For Married Couples: धनतेरस सिर्फ धन की पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और नए आरंभ का प्रतीक है। यह वह समय होता है जब घर-आंगन में दीपक जलते हैं, लक्ष्मी-गणेश की आरती गूंजती है और लोग एक-दूसरे के लिए शुभकामनाओं से भरे उपहार लेकर आते हैं। इस दिन खरीदारी भी की जाती है। कुछ शुभ चीजें हैं जो धनतेरस पर खरीदनी चाहिए, साथ ही अपने जीवनसाथी को तोहफे में भी आज के दिन देनी चाहिए। अगर आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के लिए ऐसा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं जो रिश्ते में प्रेम और समृद्धि दोनों बढ़ाए, तो धनतेरस का दिन शुभ आरंभ के लिए सबसे उत्तम है।