फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praposal Tips: लड़कों की इन बातों को ही जानकर प्रपोजल रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियां, बना लेती हैं दूरी

Fri, 17 Jun 2022 07:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : Pixabay
स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक लड़कों को किसी ना किसी लड़की पर क्रश तो होता ही है। लेकिन जब वो लड़की सामने से आए प्रपोजल को ठुकरा देती है तो लड़के कारण ढूंढने लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ था। तो जान लें लड़कियों को लड़कों की ये बातें बिल्कुल नहीं होती हैं पसंद और हमेशा कर देती हैं रिजेक्ट।
विज्ञापन

2 of 5
strong relationship - फोटो : pixabay
अति आत्मविश्वास
कुछ लड़के लड़की से जरा सी बात हो जाने के बाद ही पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हो जाते हैं कि बस अब वो आपके प्रपोजल को अपना लेगी। ऐसे में हाव भाव से लेकर उठने बैठने के ढंग में वो अति आत्मविश्वास नजर आने लगता है। प्रपोजल से पहले खुद को पॉजिटिव रखना जरूरी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह से आत्मविश्वास में रहिए कि सामने से लड़की प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेतीं। 
विज्ञापन

3 of 5
relationship - फोटो : Pixa
कंफर्ट का ख्याल ना रखना
कई बार लड़के लड़कियों के कंफर्ट का जरा भी ख्याल नहीं रखते। हल्की-फुल्की बातचीत के बाद ही प्रपोज कर देती हैं। ऐसे में आपका प्रपोजल रिजेक्ट होना तय है। कम से कम दोस्ती तो हो जाने दीजिए। 

4 of 5
relationship - फोटो : pixa
बिना दोस्ती के ही प्रपोज कर देना
प्रपोज करने के लिए सही तरीके से एक दूसरे को जानना जरूरी है। दोस्ती के बिना आजतक प्यार नही हुआ। ऐसे में अगर लड़की आपकी पूरी तरह से दोस्त भी नहीं बनी है। जो आपके करीब रहती हो। ऐसे में वो आप जैसे ही लड़की को प्रपोज करेंगे वो आपके प्रपोजल के रिजेक्ट कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship - फोटो : Pixabay
बार-बार कॉल करना
कोई लड़की आपकी दोस्त बनी है। और आपके कॉल और मैसेज का रिप्लाई करती है। तो इसका मतलब ये नहीं कि आप दिनभर उसे कॉल और मैसेज के जरिए परेशान करिए। ऐसा करने से आपकी इमेज खराब हो जाएगी और वो आपके प्रपोजल को ठुकरा देगी। वहीं आप उसे बार-बार मिलने के लिए भी फोर्स नहीं कर सकते। अगर ऐसा होगा तो वो आपके  प्रपोजल को पक्का मना कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें