90 के दशक में जन्मे बच्चों के बीच अरेंज मैरेज के कॉन्सेप्ट को दोबारा पॉपुलर बनाने का श्रेय 'तुलसी वीरानी' को नहीं, बल्कि 'अक्षरा सिंघानिया' को जाता है।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अक्षरा के किरदार से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली हिना खान की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही लव लाइफ से आज की पीढ़ी के लोग कई टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Hina Khan
भले ही 'बिग बॉस-11' में हिना खान ने रॉकी जैसवाल से कई दफा अपने रिश्ते को स्वीकारा है, मगर उनकी जिंदगी के फ्लैशबैक में जाएं तो किसी और शख्स से मुलाकात होगी। कश्मीर के श्रीनगर में जन्मीं हिना खान ने 20 साल की उम्र में ही टीवी करियर की शुरुआत कर ली थी। उनका पहला अफेयर उनके पहले ही सीरियल के पहले डायरेक्टर से था।
विज्ञापन
3 of 6
Hina Khan
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पहले डायरेक्टर नीरज बालियान के साथ हिना खान के अफेयर के चर्चे इतने तेज थे कि उन दोनों की शादी तक की खबर मीडिया में छपने लगी। अब नीरज बालियान स्टार प्लस के दूसरे शो 'ये है मोहब्बतें' का निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि नीरज से शादी की खबर को हिना ने अफवाह करार दिया था। मगर उनसे जुड़ा यह किस्सा हमें भी एक सीख दे जाता है।
4 of 6
Hina Khan
Tip 1
हिना खान और नीरज बालियान ने भले एक दूसरे को कभी डेट ना किया हो, लेकिन सेट पर वे अगर साथ देखे गए तो लोगों ने नई कहानी गढ़ डाली। कहने का तत्पर्य यह है कि भले ही आप भी दफ्तर में किसी सहकर्मी के काम से प्रभावित होकर उसके साथ ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, तो इस बात का ख्याल आपको ही रखना होगा कि कोई तीसरा आपकी बॉडी लैंग्वेज के आधार पर आप दोनों के अफेयर की अफवाह ही ना उड़ा दे।
इलाज से बेहतर बचाव होता है, लिहाजा अपने सहकर्मी से कम से कम इतनी दूरी बरकरार रखें कि आपकी इमेज खराब ना हो। वर्ना ऑफिस गॉसिप का हिस्सा बनते ही आपकी इमेज को नुकसान होगा, जो आपके करियर के लिए भी बुरा हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Hina Khan
Tip 2
हिना खान का दूसरा अफेयर इसी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रॉकी जैसवाल के साथ हुआ। पहले तो दोनों ने रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी। मगर रॉकी के बाद जब हिना खान ने भी शो छोड़ा दोनों ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए रोमैंटिक बातें लिखते रहते हैं।
हिना का यह कदम भी सराहनीय है। अगर आप भी दफ्तर में किसी को वाकई डेट कर रहे हैं, तो कम से कम तब तक अपने रिश्ते पर पर्दा डालकर रखें, जब तक आप उसी संस्थान से जुड़े हैं। वर्ना, अगर आपके रिश्ते की सच्चाई ऑफिस वालों को पता लगी तो आपकी हर कामयाबी या खामी के लिए आपकी मेहनत और काबिलियत नहीं बल्कि आपके निजी रिश्ते को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
शो के 1000 एपिसोड पूरे होने पर हिना खान ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को एक इंटरव्यू दिया था। उसमें उन्होंने कहा था कि वह माता-पिता की मर्जी से अरेंज मैरेज ही करेंगी। इस इंटरव्यू के करीब तीन-चार साल बाद जब हिना सरेआम रॉकी के साथ अपनी लव लाइफ का इकरार कर रही हैं, तो ये बात सोचने वाली है।
दरअसल, साल दर साल जिंदगी और दुनियादारी को लेकर हमारी समझदारी बढ़ती जाती है। नए विचार बनते हैं और लोगों की सोच भी कुछ हद तक बदलती है। हिना खान अब लव मैरेज करना चाहती हैं। इशारा साफ है, वक्त के साथ रिश्तों के मायने भी बदलते हैं और उनके प्रति हमारी सोच भी। इसलिए अगर आप आज शादी और प्यार के कॉन्सेप्ट को बकवास मानते हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिये। क्या पता कुछ साल बाद आप अपने ही लाइफ पार्टनर को हमारा यह आर्टिकल पढ़ा रहे हों!