फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 में बंदगी-पुनीश ही नहीं इन सेलिब्रिटीज की भी रब ने बना दी जोड़ी

Fri, 29 Dec 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बंदगी-पुनीश
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' के दौरान पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की जोड़ी बनी। दोनों शो के कंटेस्टेंट्स थे। 100 से ज्यादा कैमरा होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए। इंटीमेट सीन्स को लेकर भी उनकी खूब आलोचना हुई। यहां तक कि सलमान खान ने भी दोनों को थोड़ी दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड की फैशन चाइल्ड सोनम कपूर पिछले सालों से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने खुलेआम अपने रिश्ते का इकरार किया। खबरों के मुताबिक, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के ‌लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है। यहीं पर सारी रस्में होंगी। आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (US) से पढ़ाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
karishma
करिश्मा कपूर-संदीप तोषनीवाल करिश्मा कपूर और संदीप तोषनीवाल काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर साल 2017 में यह जोड़ा दोबारा सुर्खियों में तब आई जब संदीप ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। इसके बाद कयास तेज तेज हो गए कि करिश्मा और संदीप शादी करने वाले हैं। हाल ही में करिश्मा को बांद्रा के एक ज्वैलरी स्टोर में स्पॉट किया गया। इससे करिश्मा की शादी की अफवाह को और हवा मिल गई है।

संदीप सात साल से तलाक की ये लड़ाई लड़ रहे थे। करिश्मा पिछले 3 साल से संदीप के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल ही करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक ‌लिया था। 
 

4 of 5
milind soman
मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर
90 के दशक में छोटे पर्दे पर 'कैप्टन व्योम' का किरदार निभा कर अपनी अलग पहचान कायम करने वाले एक्टर मिलिंद सोमन भी अपनी लव लाइफ को लेकर साल 2017 में चर्चा में रहे। मिलिंद सोमन (53) खुद से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर (23) से शादी करने जा रहे हैं। अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एशिया के केबिन क्रू का हिस्‍सा थीं और फिलहाल दिल्‍ली में रहती हैं। दोनों साल 2018 में शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप-शुभ्रा शेट्टी
दो नाकाम शादियों के बाद साल 2017 फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के लिए नया प्यार लेकर आया। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस लड़की से अनुराग कश्यप प्यार कर बैठे हैं वो उम्र में उनसे 22 साल छोटी है। उनका नाम शुभ्रा शेट्टी है। शुभ्रा और अनुराग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें