फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो चार कारण, जिनकी वजह से आजकल के युवा शादी से बना रहे हैं दूरी

Tue, 19 Oct 2021 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पहले के समय में जब शादी होती थी, तो ज्यादातर मामलों में देखा जाता था कि घर वाले आपस में बातचीत करके बच्चों की शादियां तय कर देते थे। वहीं, लड़का-लड़की एक-दूसरे से शादी से पहले नहीं मिल पाते थे। ऐसे में पसंद और नपसंद बताने का तो सवाल ही खड़ा नहीं होता। लेकिन अब समय बदल चुका है और अब घर वालों की पसंद के साथ-साथ लड़का-लड़की भी एक दूसरे को पसंद नपसंद करते हैं। इसके बाद ही शादी की बात आगे बढ़ पाती है। वहीं, आजकल लोग पहले से रिलेशनशिप में भी होते हैं और आगे चलकर वो लव मैरिज कर लेते हैं। लेकिन बावजूद इन सबके ये भी काफी देखने को मिल रहा है कि आजकल के युवा शादी करने से कतरा रहे हैं, जिसके पीछे कई वजह छुपी हो सकती हैं। तो चलिए आपको इनके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
परिवार की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते
  • आज के युवा किसी की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं। कई लोगों को लगता है कि वो अपने सास-ससुर समेत बाकी फैमिली के साथ एडजस्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए वो हर बार अपने सपनों को बीच में लाकर (पढ़ाई और नौकरी करके पैसे कमाने) शादी से दूर भागते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
माता-पिता के कारण
  • शायद ही ऐसा कोई घर हो, जहां किसी के माता-पिता के बीच अनबन या लड़ाई झगड़े न होते हों। बस अंतर ये है कि कहीं ये ज्यादा होते हैं, तो कहीं ये कम होते हैं। ऐसे में बच्चे अपने पैरेंट्स की ये लड़ाईयां देखकर भी शादी से दूर भागने का फैसला ले लेते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं शादी करके उनके साथ भी ऐसा न हो।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
तलाक की खबरें सुनकर
  • युवाओं का शादी से दूर भागने के पीछे एक कारण तलाक की खबरें भी हैं। कई लोगों के घर-परिवार में तलाक हो जाते हैं, तो कोई अपने दोस्तों या अन्य जगहों पर ऐसी स्थिति को देखता है। ऐसे में भी आज के युवाओं का मन बदल जाता है और फिर वो शादी को लेकर बेहद सोच-समझकर कदम लेते हैं और कई तो इससे दूर भागने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
आजादी और बड़े सपने
  • आज के युवा आजाद रहना पसंद करते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि कोई ऐसा आए, जो उनकी आजादी को खत्म कर दें। उन्हें रोक-टोक करने वाले लोग पसंद नहीं होते हैं और उन्हें लगता है कि वो शादी के बाद इन जिम्मेदारियों में बंध जाएंगे, जिससे उनकी आजादी खत्म हो जाएगी। इसलिए वो शादी से दूर भागते हैं। जबकि कुछ लोग अपने बड़े सपनों को पूरा करने के कारण भी शादी से दूर भागते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें