फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ब्रेकअप के बाद करना चाहते है पार्टनर से पैचअप, ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 29 Jun 2020 10:02 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixa

जब हमें किसी से प्यार होता है तो जैसे मानो सारे दुनिया बहुत ही खूबसूरत लगने लगती है, लेकिन हर रिश्तें में उतार-चढ़ाव आते हैं कभी-कभी रिश्ता टूट भी जाता है। ये समय किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वह अपने पार्टनर के बिना नहीं रह सकते हैं, हो भी क्यों न एक रिश्तें में किसी के साथ रहना खट्टे मीठे पल बिताना..ये सारी बातें जब ब्रेकअप के बाद पीछे छूटती हैं तो दर्द तो होता ही है, तो आइए जानते हैं कि आप अपने रुठे हुए पार्टनर को कैसे मना सकते हैं। या अपने ब्रेकअप को पैचअप में कैसे बदल सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपका ब्रेकअप हुआ है और आप अपने एक्स से दोबारा पैचअप करना चाहते हैं तो सबसे पहले सही से सोचे कि आपका रिश्ता किस वजह से टूटा था। सिर्फ भावनाओं में आकर फैसला न लें आप इस बात पर ध्यान दें कि क्या आप वाकई में पैचअप करना चाहते है ?क्या दोबारा उस रिश्तें में वापस जाकर आप उतने खुश रह सकते हैं जितना पहले थे? क्या आपको सच में उससे प्यार था? या किसी अट्रेक्शन की वजह से आप दोनों साथ थे। अगर इन सब बातों पर अच्छी तरह सोच-विचार करने पर भी आपको लगे कि आप अपने पार्टनर के साथ दोबारा पैचअप कर सकते हैं तो ही आगे बढ़े।

विज्ञापन

3 of 6
Breakup - फोटो : Social Media

अगर हाल ही में आपका ब्रेकअप हुआ है तो जाहिर सी बात है कि आप बहुत दुखी होंगे लेकिन पैचअप करने के लिए ज्यादा जल्दी करना या यूं कहें कि उतावलापन दिखाना अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि कभी-कभी रिश्तें में दूरियां भी मजबूती की वजह बनती हैं पार्टनर को आपकी कमी का अहसास होता है। अपने आप और पार्टनर, दोनों को थोड़ा टाइम लेने दें। क्योंकि जब कोई रिश्ता टूटता है तो मन में कुछ कड़वाहट आ जाती है। थोड़ा वक्त देने से उनका गुस्सा भी शांत हो जाएगा और तब तक मन की कड़वाहट भी दूर हो जाएगी। जिससे आपके प्रयास सही से रंग लाएंगे।

4 of 6
ब्रेकअप

ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग एक दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं ऐसे में पार्टनर तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए किसी अच्छे दोस्त की मदद लें क्योंकि एक दोस्त जिस तरह से बात को समझता है और कोई नहीं समझ सकता। लेकिन किसी ऐसे दोस्त से ही बात शेयर करें जो मुद्दे को गंभीरता से लें। आपके रिश्तें को समझता हो नहीं तो कुछ लोग बात को बनाने की बजाय बिगाड़े देते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
Breakup - फोटो : Social Media

ज्यादातर ऐसा होता है कि ब्रेकअप होने के बाद लोग अपने पार्टनर को बुरा भला कहने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में उल्टी सीधी बातें करने लगते हैं लेकिन चाहे आप दोबारा पैचअप करना चाहें या न चाहें लेकिन जब आपने किसी के साथ इतना वक्त गुजारा है तो उसके बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए, दूसरी बात आप उस टाइम तो गुस्से में ऐसा कर देते हैं लेकिन बाद में आपको पछतावा होता है लेकिन तब तक पैचअप की सारी गुंजाइशे खत्म हो चुकी होती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

आज कल लव लेटर की जगह सोशल मीडिया की जमाना है। अगर ब्रेकअप के बाद भी आपके पार्टनर ने आपको ब्लॉक नहीं किया है तो यह बहुत अच्छी बात है आप अपने पार्टनर को प्यार भरे मैसेज कर सकते हैं उसे एहसास दिला सकते है कि वह आपको लिए कितने इंंपोर्टेंट हैं। अपनी गलती के लिए आप माफी भी मांग सकते हैं क्योंकि कई रिश्तें सिर्फ ईगो दिखाने या माफी न मांगने की वजह से टूट जाते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें