जब आपने किसी व्यक्ति के साथ काफी साल बिताए हो, ऐसे में उसके बारे में सोचना स्वाभाविक है। भले ही वह व्यक्ति आपके साथ न हो। हमारा दिमाग अच्छे-बुरे दोनों पलों को याद रखता है और वहीं पल हमें सपना बनकर दिखाई देने लगते हैं। जब आपको लगता है कि आप अपने एक्स बॉयफ्रेंड को भूल गई हैं और अचानक से वह आपके सपने में आने लगे। यह आश्चर्यजनक है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप अपने वर्तमान पार्टनर की बजाय अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सपने में ज्यादा देखते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है।