फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motherhood Support Tips: मां बनने के बाद इन 5 बातों को कभी सुनना नहीं चाहती कोई भी महिला

Sun, 20 Jul 2025 12:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motherhood Support Tips: यदि आपके घर में भी हाल ही में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो उससे कुछ भी कहते समय थोड़ा सोच और समझ लें। आपकी बातें उसे बुरा महसूस करा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गलती से भी किसी नयी-नयी मां से न कहें ये पांच बातें - फोटो : Adobe stock
Motherhood Support Tips: मां बनना हर महिला के लिए सबसे सुखद और दर्दभरा एहसास होता है। अपने जीवन को ताकपर रखकर महिलाएं एक नयी और नन्ही जिंदगी को जीवन देती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद उनका रहन-सहन, पहनावा और जीवनशैली पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में उन्हें इस वक्त अपने परिवार के साथ और समझ की काफी जरूरत होती है।

वैसे तो हर मां अपने बच्चे को लेकर काफी भावात्मक और संवेदनशील तरह से सोचती है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को ये समझ नहीं आता। इसी के चलते कई बार लोग अनजाने में ऐसी बातें कह देते हैं जो उनके मन को ठेस पहुंचा सकती हैं।

यदि आपके घर में भी किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, या आप किसी के घर किसी नयी मां और बच्चे से मिलने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। यहां कुछ ऐसी बातें बताई जा रही हैं, जिनको गलती भी नयी-नयी मां के सामने न कहें। आपकी कही हुई ये बातें उन्हें दुख पहुंचा सकती हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 6
बच्चा रो रहा है, उसे सही से संभालना सीखो - फोटो : Adobe stock
बच्चा रो रहा है, उसे सही से संभालना सीखो

कभी भी किसी मां से ये लाइन न कहें। ऐसा अक्सर तब लोग कह देते हैं, जब बच्चा रात के समय रोता है। आप भले ही ऐसा कहकर अपने मन को शांत कर लेते हैं, लेकिन ये बात सीधे महिला के मातृत्व क्षमता पर चोट करती है। बच्चे के रोने से सबसे ज्यादा परेशान उसकी मां ही होती है। ऐसे में इस समय उसका साथ दें, बच्चे को संभालने में, गलती से भी उनकी आलोचना न करें।  

 
विज्ञापन

3 of 6
तुम्हें अभी तक बच्चा संभालना नहीं आया - फोटो : Adobe stock
तुम्हें अभी तक बच्चा संभालना नहीं आया

बच्चे को नहलाने से लेकर उसे तैयार करने और सुलाने तक में हर महिला को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं को लंबे समय के बाद भी ये समझ नहीं आता कि बच्चे को कैसे संभालें, तो इस वक्त परिवार को उनका साथ देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मां की लर्निंग जर्नी अलग होती है। हर चीज को सीखने में समय लगता है। ऐसे में उनकी क्षमता पर सवाल उठाने की जगह उनका साथ दें। 

 

4 of 6
बच्चे को हमेशा गोद में नहीं रखो, इससे उसकी आदत खराब हो जाएगी - फोटो : Adobe stock
बच्चे को हमेशा गोद में नहीं रखो, इससे उसकी आदत खराब हो जाएगी

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मां और बच्चे का स्पर्श बच्चे के लिए जुड़ाव और सुरक्षा का माध्यम होता है। ये किसी तरह की कोई "बुरी आदत" नहीं है। इसलिए कभी भी किसी मां से न कहें कि बच्चे को हर समय गोद में न लें। मां की गोद में ही बच्चा सबसे ज्यादा ही सुरक्षित महसूस करता है। इससे बच्चा सुकून से सोता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
तुम्हें तो बस बच्चे का ध्यान रखना है, इतना कैसे थक जाती हो - फोटो : Adobe stock
तुम्हें तो बस बच्चे का ध्यान रखना है, इतना कैसे थक जाती हो

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मां बनने के बाद हर महिला के लिए बच्चे का ध्यान रखना एक तरह की फुल टाइम जॉब भी हो जाता है और ये उनका फर्ज भी है। छोटे बच्चे तो रात-रात भर रोते भी हैं, ऐसे में नयी मां रात से समय सो भी नहीं पातीं। ऐसे में ये कहना कि तुम्हें तो बस बच्चे का ध्यान रखना है, इतना कैसे थक जाती हो, ये उन्हें हर्ट कर सकता है। शुरुआती दिनों में तो हर मां को अपने लिए आधे घंटे का समय तक नहीं मिल पाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुम पहले जैसी बिल्कुल नहीं रही - फोटो : Adobe stock photos
तुम पहले जैसी बिल्कुल नहीं रही

ये सबसे अहम बात है। ध्यान रखें कि हर नयी मां शारीरिक और मानसिक रूप से बदलावों से गुजर रही होती है। ऐसे में इस दौरान उसे तुलना नहीं, सराहना चाहिए। तो यदि डिलीवरी के बाद किसी महिला के शरीर में बदलाव आया है, जोकि बेहद स्वाभाविक है, तो उसपर कमेंट न करें। बल्कि इस समय उसे समझाएं कि ये काफी आम और सामान्य बात है, इसमें घबराने और परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें