जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके साथ अंतरंग हो जाना आम बात है। लड़के हों या फिर लड़की, पार्टनर के साथ हर बार अंतरंग पलों में होने के बाद भी कुछ न कुछ नया होता है, जिससे युवा स्वयं हैरत में पड़ जाते हैं। किसी शख्स से कोई कितना भी प्यार क्यों न करें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह भावुक होने लगता है। ऐसे में कभी उसे रोना आ सकता है तो कभी चिड़चिड़ापन होने लगता है। लेकिन आप इस स्थिति को लेकर क्या सोचते हैं? इन भावनाओं को आखिर कहते क्या हैं और ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: