फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड के साथ करें ये शरारतें , रिश्ते में बढ़ने लगेगा प्यार

Sun, 06 Oct 2019 04:06 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship - फोटो : pixa
रिश्ते में छोटी-छोटी लड़ाइयां और हंसी-मजाक होते रहने चाहिए। इन हंसी-मजाक और लड़ाइयों से ही यह पता चलता है कि रिश्ता जींवत है। रिश्ते को नया और तरोताजा बनाने के लिए आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छोटी-छोटी शरारतें करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके ब्वॉयफ्रेंड  आपके प्रति कितने सहज हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन -सी शरारतें हैं जो आप अपने ब्वॉयफ्रेंड  के साथ कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कपल - फोटो : social media

 ब्वॉयफ्रेंड दोस्त के साथ करें मस्ती 

अक्सर ब्वॉयफ्रेंड  अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दोस्तों से बात नहीं करने देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपना फोन भी छिपा कर रखते हैं। ऐसे में आप उनका फोन चुपके से लेकर उनके किसी दोस्त को मैसेज कर सकती हैं। आप उनके दोस्त को कहें कि आप यानि आपका ब्वॉयफ्रेंड  किसी परेशानी में है। यह सुनते ही शायद उनका दोस्त उनसे मिलने आ जाए। अब सोचिए जब दोनों का आमना-सामना होगा और यह बात पता चलेगी कि आपके ब्वॉयफ्रेंड  तो बिल्कुल ठीक है तब कितना मजा आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
happy couple
बाथरुम ड्रामा करें
बाथरुम ड्रामा के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इसके नाम से ही आपको समझ आ गया होगा कि मुद्दा क्या है। आप भी फिल्मों की तरह थोड़ा सा ड्रामा कर सकती हैं। आप बाथरुम जाएं और फिर जोर से चिल्ला कर कहें कि आप गिर गई है। जब वह आपको बाथरुम से लेने आएं तब उनके सामने इस तरह का नाटक करें कि आपके पैर में ज्यादा चोट आई है और आप चल नहीं पा रही हैं। यह सुनते ही आपके ब्वॉयफ्रेंड  परेशान हो जाएंगे। लेकिन ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम थोड़ा सा गीला हो , ताकि वह आप पर यकीन कर सकें। 

4 of 5
xzsdfg - फोटो : Getty Images
ब्वॉयफेंड की पंसदीदा चीज़ खोने का करें ड्रामा 
ऐसी कोई चीज़ तो जरूर होगी जो आपके ब्वॉयफ्रेंड के लिए अजीज हो। आप उनकी सबसे पंसदीदा चीज़ को किसी बहाने से उनसे मांग लें। जब आपके ब्वॉयफ्रेंड  आपको वह चीज दे दें तब उसके कुछ दिन बाद मौका देखकर उन्हें कहें कि आपसे उनकी पंसदीदा चीज कही खो गई है। इसके बाद आपके ब्वॉयफ्रेंड  आप पर खूब गुस्सा करेंगे , शायद वह आपसे नाराज भी हो जाएं। लेकिन कुछ दिन तक यह मामला ऐसे ही बनाएं रखें और फिर एक दिन सही समय पर उन्हें बताएं कि आप सिर्फ मजाक कर रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1
दूसरे लड़कों के साथ फ्लर्टिंग  करें
आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों से फ्लर्टिंग कर सकती हैं। यकीन मानिए ऐसा करने से आपके ब्वॉयफ्रेंड  में इर्ष्या और असुरक्षा की भावना पैदा होने लगेगी। ब्वॉयफ्रेंड  के साथ शरारात करने का इससे अच्छा कोई दूसरा तरीका है ही नहीं। जब आप लगातार उनके दोस्तों से फ्लर्टिंग करने लगेंगी तब वह परेशान होने लगेंगे और उनका सारा ध्यान आपकी तरफ हो जाएगा। कुछ दिन ऐसे करते रहिए और एक दिन उन्हें बता दें कि आप उनके साथ सिर्फ मजाक कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें