फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dating Tips: डेटिंग के शुरुआती दिनों में भूल से भी न करें ये गलती, बिगड़ जाएगा नया रिश्ता

Mon, 12 Sep 2022 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Dating Tips: जब दो लोग एक रिश्ते में आते हैं और एक दूसरे को डेट करना शुरू करते हैं, तो वह पूरी कोशिश करते हैं कि उनका रिश्ता सफल हो। रिलेशनशिप में आते ही लोग अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को गहरा बनाए रखने के प्रयास में लगे रहते हैं। वह अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहते हैं। उनकी पसंद न पसंद का ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार नया नया रिश्ता बनने पर उत्साह में कपल कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं तो पार्टनर के मन में उनके लिए संदेह जगा देता है। डेटिंग के शुरुआती दिनों में की गई गलतियों के कारण पार्टनर को आपके प्यार पर विश्वास नहीं होता और रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता। अगर आप डेटिंग और रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में हैं तो इन गलतियों को करने से बचें।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जल्दबाजी करना

जब आप नए रिलेशनशिप में आते हैं और डेटिंग करना शुरू करते हैं तो शुरुआती दिनों में संभलकर रहें। डेटिंग की शुरुआत में ही पार्टनर के साथ हर बात में जल्दबाजी न करें। रिश्ते में प्यार और सम्मान को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सोच समझकर कदम उठाएं। रिश्ते के शुरुआती समय में एक दूसरे को समझने की कोशिश करें ताकि रिश्ता मजबूत बनें। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में फैसले न लें।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
एक्स का जिक्र न करें

जब रिलेशनशिप में लोग आते हैं तो आपको अपने पुराने रिश्ते या एक्स को भुला देना चाहिए। अगर आप डेटिंग के शुरुआत दौर में एक्स को भुला नहीं पाते और अपने पार्टनर के सामने उनकी ही बातें करते हैं तो रिश्ते में तनाव आ सकता है। इसलिए डेटिंग की शुरुआत में एक्स के बारे में पार्टनर से जिक्र न करें।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
तुलना न करें

रिलेशनशिप में आने के बाद पार्टनर की तुलना एक्स से या अपने पुराने रिश्ते की तुलना इस रिलेशनशिप से न करें। पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं होता जब लोग बार-बार उनकी तुलना एक्स से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
रिश्ते का बचाव

कई बार छोटे मोटे झगड़े और मनमुटाव हो जाते हैं, लेकिन गुस्से और इगो को भुलाकर अपने पार्टनर से सुलह कर लेनी चाहिए। रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए कई बार आपको झुकना होता है। किसी मनमुटाव की संभावना पर पार्टनर से बात करनी चाहिए और रिश्ते को बचाने का प्रयास करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें