पूरे देश में कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। इस वायरस से लोगों की जिंदगी कई तरह से प्रभावित हुई है। जहां इस वायरस ने कई लोगों से उनकी जिंदगी छीन ली, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग बेरोजगार हो गए। इसके अलावा प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों के बीच भी इस वायरस ने एक दीवार सी खड़ी कर दी है। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग जो कम से कम वीकेंड पर तो एक-दूसरे से मिला करते थे, अब वो कोरोना वायरस की वजह से नहीं मिल पा रहे हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर हो गए हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनसे आप अपने पार्टनर से जुड़े रह सकते हैं।