जब एक कपल माता-पिता बनता है, तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। जो पहले एक-दूसरे का ख्याल रखते थे, एक-दूसरे के बारे में सोचते थे, उसका काफी ज्यादा वक्त अब बच्चों के साथ बितने लगता है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे बढ़े, अच्छी आदतें सीखे आदि। ताकि उसका विकास हो सके और उसका भविष्य भी उज्जवल हो सके। कुछ ऐसा ही चाचा नेहरू भी किया करते थे, जिन्होंने बच्चों की उन्नति के लिए कई काम किए। वे हमेशा ही चाहते थे कि बच्चों का विकास हो और उनका भविष्य हमेशा ही सुरक्षित और उज्जवल हो। ऐसे में इस बाल दिवस के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी आदतें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको अपने बच्चों को बताना चाहिए। ताकि वो इनका पालन करें और अपनी जिंदगी में आगे बढें। तो चलिए जानते हैं कुछ अच्छी आदतों के बारे में, जो आपको अपने बच्चों को सिखानी चाहिए...