Children's Day 2022 Gift Ideas: प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इस कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया गया और इस दिन बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई। आज की दिन हर बच्चे को खास महसूस कराने का दिन है। बच्चों के लिए बाल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में तरह तरह के खेल और एक्टिविटी होती हैं, जिसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। बच्चों के लिए यह किसी जन्मदिन से कम नहीं होता। ऐसे में बाल दिवस के मौके पर बच्चों को तोहफे भी दिए जा सकते हैं। अगर आप बाल दिवस पर अपने बच्चे को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां कुछ गिफ्ट आइडिया दिए जा रहे हैं।