Children's Day 2022 Celebration: प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाल दिवस हर बच्चे से संबंधित राष्ट्रीय पर्व है। बच्चे अपने जन्मदिन को लेकर जिस तरह उत्साहित रहते हैं, उसी तरह बाल दिवस का भी इंतजार करते हैं। बाल दिवस के अवसर पर हर साल कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में भी कार्यक्रम होते हैं। बच्चों के लिए बहुत सारी एक्टिविटी आयोजित की जाती हैं। ऐसे में बच्चे भी बाल दिवस के मौके पर स्कूल जाने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि अगर आपका बच्चा किसी कारण स्कूल नहीं जा रहा है तो घर पर ही उनके लिए बाल दिवस को खास तरीके से मना सकते हैं। अभिभावक बच्चों के लिए बाल दिवस को घर पर ही खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये आइडियाज।
विज्ञापन
2 of 5
पसंदीदा खाना बनाएं
- फोटो : istock
पसंदीदा खाना बनाएं
बच्चे के लिए बाल दिवस पर घर पर कुछ खास करना चाहते हैं तो उनका मनपसंद खाना बनाएं। बच्चे खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में जब आप घर पर बच्चे की कोई पसंदीदा डिश तैयार करते हैं, तो वह बहुत खुश होकर उसका सेवन करते हैं। इसलिए बाल दिवस पर बच्चे की पसंद की डिश बनाएं।
विज्ञापन
3 of 5
सरप्राइज गिफ्ट
- फोटो : Pixabay
सरप्राइज गिफ्ट
बाल दिवस बच्चों के लिए खास दिन होता है। ऐसे में बच्चों को खास महसूस कराएं। उन्हें कोई तोहफा दें। जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा हो, हालांकि अगर आप उन्हें गिफ्ट देकर सरप्राइज करेंगे, तो वह खुश हो जाएंगे।
4 of 5
कार्टून साथ देखें
- फोटो : istock
पसंदीदा फिल्म या कार्टून साथ देखें
बच्चों को टीवी देखना, फिल्म या कार्टून देखना पसंद होता है। वह चाहते हैं कि उनके माता पिता भी साथ बैठकर उनकी पसंद का कार्टून देखें। इस बाल दिवस के मौके पर बच्चे के साथ बैठकर टीवी देखें। ऐसा करने पर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
बाल दिवस के मौके पर बाल दिवस पर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। कॉलोनी के पार्क में बच्चे के साथ पौधे लगाकर एक अच्छी एक्टिविटी कर सकते हैं। चाहें तो पिकनिक पर कहीं घूमने जा सकते हैं।