फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद लड़कों में खुद-ब-खुद नजर आने लगते हैं ये बदलाव

Wed, 21 Apr 2021 10:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लड़के भी उन्हें स्वीकार लेते हैं - फोटो : pixa

शादी के बाद एक लड़का हो या लड़की, दोनों के जीवन में अचानक से कुछ बदलाव दस्तक देते हैं। कहा जाता है लड़कियों के मुकाबले लड़कियों के लिए ये बदलाव बहुत बड़े होते हैं, वो जल्द से जल्द उन्हें स्वीकारने का प्रयास करने लगती हैं लेकिन लड़कों के जीवन में भी कई सारे ऐसे बदलाव आते हैं जिनके बारे में उन्हें पता नहीं होता है लेकिन गृहस्थी की गाड़ी को चलाने के लिए लड़के भी उन्हें स्वीकार लेते हैं और जो लड़के इन बदलावों को स्वीकार लेते हैं, अपने स्वभाव में ढाल लेते हैं, लड़कियां उनके लिए हमेशा सम्मान रखती हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कों में विवाह के बाद किस तरह के बदलाव आते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उन्हें भी अपनी पत्नी के परिवार को अपनाना होता है - फोटो : Social media

हो जाते हैं मिलनसार
विवाह के पहले तक लड़के जहां रिश्तेदारों में ज्यादा रूचि नहीं लेते हैं, वे समाज आदि से दूर भागते हैं, वहीं विवाह के बाद वे इनमें शामिल होने लगते हैं क्योंकि जिस तरह लड़की उनके परिवार को अपनाती है, उसी तरह उन्हें भी अपनी पत्नी के परिवार को अपनाना होता है, उन्हें समझना होता है, अपने जीवन में स्थान देना होता है। विवाह के बाद इस वजह से लड़के मिलनसार हो जाते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
उन्हें भविष्य दिखाई पड़ता है - फोटो : social media

कम करते हैं खर्च
पुरुष जब तक अविवाहित होते हैं तब तक वे रुपये बचाने के विषय में अधिक नहीं सोचते हैं, वे आसानी से अपनी सैलरी को खर्च कर देते हैं लेकिन विवाह के बाद यह इतना आसान नहीं होता है। उन्हें भविष्य दिखाई पड़ता है इसलिए वे फिजूलखर्ची छोड़ देते हैं और आवश्यक चीजों के लिए ही रुपये खर्च करते हैं। 

4 of 5
यह आदत उनमें खुद से ही बदल जाती है - फोटो : सोशल मीडिया

सीख जाते हैं बांटना
कई लड़के ऐसे होते हैं कि विवाह के पहले वो किसी भी बात में एडजस्ट नहीं करते हैं। अपनी चीजें किसी से नहीं बांटते हैं लेकिन विवाह के बाद यह आदत उनमें खुद से ही बदल जाती है। वे अपना सारा सामान, समय अपनी पत्नी के साथ बांटते हैं। बांटने की आदत खुद-ब-खुद उनके स्वभाव में शामिल हो जाती है जिससे कि आगे चलकर वे अपनी चीजें परिवार के किसी सदस्य, दोस्तों आदि से बांटने में भी नहीं हिचकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवाह के बाद यह सब बदल जाता है - फोटो : सोशल मीडिया
समय का महत्व आता है समझ
लड़के जब अविवाहित होते हैं तो वे खाली समय में अक्सर दोस्तों के साथ घूमने चले जाते हैं, अपने शौक में लग जाते हैं या फिर देर तक घर से बाहर रहने में भी उन्हें ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है लेकिन विवाह के बाद यह सब बदल जाता है क्योंकि उन्हें अपना समय अपने हमसफर के साथ बांटना होता है, घर के काम और जिम्मेदारियों को देखना होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें