फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा-महाराजाओं के घर से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये सितारे

Sun, 01 Dec 2019 03:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
हमारे देश में कई सारे राज-घराने हैं जिनके परिवार के सदस्य नेता और मंत्री हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शाही घरानों का संबंध बॉलीवुड से भी जुड़ा हुआ है। लेकिन आप इन सितारों के व्यवहार से जान भी नहीं पाएंगे कि ये किसी शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं। तो चलिए जानें उन सितारों के बारे में देश के शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : insatgram
अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से जगह बनाने वाली अदिति राव हैदरी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वो शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा जे. रामेश्वर राव थे। जिन्होंने ब्रिटिश काल के दौरान वानापर्थी राज्य की अध्यक्षता की थी। इसके अलावा अकबर हैदरी, हैदराबाद राज्य के पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी की पोती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 7
किरण राव
आमिर खान की पत्नी किरण राव को कौन नहीं जानता। फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव हीरोइन अदिति राव हैदरी की ममेरी बहन हैं। इस तरह से दोनों का ही नाता शाही घराने से है।

 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
भाग्यश्री
नब्बे के दशक में एक ही सुपरहिट फिल्म देकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाली भाग्य श्री के बारे में बहुत कम ही लोग जानते  हैं कि वो भी राज घराने से संबंध रखती है। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे और उन्हें बेटी का फिल्मों में काम करना कम पसंद था। भाग्य श्री ने कम उम्र में शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
सागरिका घाटगे
बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटके का परिवार भी शाही है। बता दें कि सागरिका के पिता कागल के शाही परिवार के सदस्य हैं और उनकी दादी साता राजा घाटगे जो कि इंदौर के महाराजा तुकोईराव होल्कर तृतीय की बेटी हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Instagram
सोहा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान के बारे में तो सभी जानते हैं। सैफ अली खान की बहन सोहा पटौदी खानदान की पोती हैं। पिता मंसूर अली खान पटौदी राजघराने के आखिरी नवाब थे। इसके अलावा सोहा की दादी भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खां की बेटी थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परवीन बॉबी
गुजरे जमाने की मशहूर हीरोइन परवीन बॉबी भी शाही घराने से ताल्लुलक रखती हैं। जिंदगी के आखिरी दिनों में अकेले ही रहने वाली परवीन बॉबी भी शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता मोहम्मद बॉबी गुजरात के जूनागढ़ के नवाब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें