बैंक आदि के कामों में भी बच्चों को साथ रखें
- फोटो : iStock
काम में सहभागी बनायें
घर के काम हों या बाहर के, बच्चों को भी कभी कभार अपने साथ जोड़ें। इस तरह से कि उनकी पढाई या खेल के समय में बाधा न पड़े। किचन में खाना बनाते समय, सफाई करते समय, कपड़े धोते समय, बैंकिंग कार्यों या बिजली के बिल आदि भरने जाते समय, बच्चों को भी हो सके तो अपने साथ रखें। इससे उसे इन कामों को सीखने में तो मदद मिलेगी ही, बच्चे यह भी समझ सकेंगे कि इन कामों में आपकी कितनी ऊर्जा, संसाधन और समय लगता है। इससे वे इन सब चीजों की वैल्यू करना सीखेंगे। साथ ही आपके काम का सम्मान करना भी। इस सबके साथ वे आपके साथ अपने रिश्ते को और करीब से महसूस करेंगे और यह सारे काम घर से बाहर रहने पर उनके काम भी आएंगे।