फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benefits of Being Single: सिंगल रहने के हैं ये फायदे, जानकर शादीशुदा दोस्त महसूस करेंगे जलन

Sat, 03 Dec 2022 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : istock
Benefits Of Being Single : शादीशुदा दोस्त या रिलेशनशिप में रहने वाले दोस्त अक्सर अपने पार्टनर की तारीफ, उनके द्वारा दिए जाने वाले सरप्राइज और गिफ्ट्स की बात बताते रहते हैं। ये बातें, उनकी खुशियां सुनकर अच्छा भी लगता है लेकिन परेशानी तब आती है जब आप सिंगल हों और दोस्त रिलेशनशिप में। दोस्त आपके सिंगल होने पर अक्सर सवाल खड़े कर देते हैं। अक्सर सिंगल दोस्त के लिए यह माना जाता है कि पार्टनर न होने से उसके जीवन में कोई एंजॉयमेंट नहीं है। वह बोरिंग जिंदगी जी रहा है। इंगेज दोस्त इस बात को लेकर अक्सर सिंगल दोस्त का मजाक बनाते हैं और उसे अपने लिए बॉयफ्रेंड/ गर्लफ्रेंड या फिर लाइफ पार्टनर तलाशने की सलाह देते रहते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपने जरूर अपने दोस्तों के मुंह से ये सवाल सुने होंगे, अकेले कैसे रहोगे?, तुम्हें किसी की जरूरत है? रिलेशनशिप में आ जाओ, जीवन मजेदार हो जाएगा? क्या तुम्हें कोई साथी नहीं चाहिए? तुम कितने बोरिंग हो यार, और भी न जानें कितनी बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन सिंगल रहने के अपने ही फायदे हैं। सिंगल रहने के फायदे आपको भी पता होने चाहिए और आपके रिलेशनशिप वाले दोस्तों को भी, ताकि वह आपके सिंगल होने का मजाक न बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : iStock
कम तनाव होना

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में या शादी के बंधन में होते हैं तो आपको साथी की उम्मीदों, उनकी पसंद नापसंद का ध्यान रखना होता है। कपल्स पर एक दूसरे की जिम्मेदारी होती है। कपल एक दूसरे को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। इसके कारण कई बार वह तनाव में आ जाते हैं। लेकिन सिंगल लोगों के जीवन में इस तरह का तनाव नहीं होता। वह बेफिक्री से अपना जीवन अपने मुताबिक बिताते हैं। सिंगल लोग अपने मन मुताबिक जीवन प्लान करते हैं और तनाव से दूर रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : iStock
करियर पर ध्यान होना

शादीशुदा पुरुष तो करियर पर ध्यान दे सकते हैं लेकिन महिलाओं को लिए यह स्थिति उतनी बेहतर नहीं होती। उन्हें शादी के बाद करियर के साथ ही पार्टनर और परिवार पर ध्यान देना होता है। रिलेशनशिप में भी कपल एक दूसरे को वक्त देने के कारण कई बार अपने फोकस से भटकने लगते हैं। लेकिन सिंगल लाइफ में उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर रहता है। पार्टनर या रिलेशनशिप के बारे में सोचने से बच जाते हैं और काम में मन लगाते हैं। खासकर सिंगल महिलाएं अपने करियर पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाती हैं।

4 of 5
सिंगल रहने के फायदे - फोटो : istock
पार्टनर की पसंद नापसंद के झमेले से बचना

रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर की पसंद नापसंद, उनकी उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहते हैं। जब वह पार्टनर की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते तो उनके बीच बहस या झगड़े होने की संभावना रहती है। इतने दबाव के कारण लोगों को पैनिक अटैक की समस्या हो जाती है। लेकिन सिंगल जीवन में रहने वाले को दूसरों की पसंद नापसंद या उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने के बारे में फिक्र नहीं करनी पड़ती। वह अपना जीवन अपने मुताबिक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंगल होने के फायदे - फोटो : istock
खुद के लिए वक्त होना

जब आप सिंगल होते हैं तो आपके पास खुद के लिए वक्त होता है। गैर जरूरी मैसेज और फोन काॅल से बच जाते हैं। सिंगल लोग किसी भी तरह का प्लान अपने लिए बना सकते हैं। जैसे अपने लिए कोई ट्रिप प्लान करना, कोई एडवेंचर गेम या दिन व रात की फिक्र किए बिना जीना। लेकिन रिलेशनशिप में इस तरह की प्लानिंग करने से पहले आपको पार्टनर के वक्त, उनके साथ के बारे में सोचना पड़ता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें