Akshaya Tritiya 2024 Wishes in Hindi: अक्षय तृतीया का शुभ दिन आ गया है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। अक्षय तृतीया के मौके पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी और दान-पुण्य का भी विधान होता है।
इस मौके पर घर की महिलाओं के लिए सोने के आभूषण या अन्य सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को अक्षय तृतीया के खास मौके पर शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों के मंगल भविष्य की कामना करते हुए अक्षय तृतीया के आकर्षक शुभकामना संदेश यहां से डाउनलोड करके आसानी से भेज सकते हैं।