कपल
- फोटो : social media
तुलना न करें
हम अक्सर अपने वर्तमान की तुलना अपने अतीत से करते हैं, ऐसा करना बेहद स्वाभाविक है । ऐसे ही हम आमतौर पर हम अपने वर्तमान पार्टनर की तुलना अपने एक्स पार्टनर से करने लगते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए । हम अक्सर तुलना करते वक्त यह बात भूल जाते हैं कि हर व्यक्ति अलग-अलग होता है। यह कहावत बेहद मशहूर है कि हर मर्द एक जैसे होते हैं , लेकिन यह बात हर बार लागू नहीं होती है। तुलना करने से आप न तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगी और न ही अपने नए रिश्ते को सही से निभा पाएंगी। यह आपके नए रिश्ते को भी नुकसान पहुंचा सकता है।