फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advantages Of Love: इन चार वजहों से रिलेशनशिप में आना है फायदेमंद, जानकर कपल सुधार सकते हैं भविष्य

Sat, 23 Apr 2022 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार हर किसी के जीवन में बहुत जरूरी होता है। प्यार आपके जीवन में खुशियां लाता है। ये तो बात हो गई जीवन में उत्साह और खुशियों की, इसके अलावा प्यार आपके मन मस्तिष्क को भी संतुष्ट करने में मदद करता है। जब आप खुश होते हैं तो आप अपने आसपास के गंभीर और तनावपूर्ण माहौल में सामंजस्य बना लेते हैं। इससे आपका जीवन सरल और खुशहाल रहता है। वहीं तनाव से राहत मिलती है। प्यार से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। दो लोग जब एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं और किसी रिश्ते में आते हैं तो उनके बीच की सकारात्मकता उनके जीवन में भी बढ़ती है। फिर आप लोगों के साथ वही पाॅजिटिविटी से पेश आएंगे, इससे हो सकता है आपके बिगड़े काम भी बन जाएं। तो चलिए जानते हैं कि रिलेशनशिप में रहने के वह चार कारण जो बना सकते हैं आपके जीवन को खुशहाल।
विज्ञापन

2 of 5
couple - फोटो : istock
सेल्फ ग्रोथ के लिए 

दूसरे की भावनाओं को आप किसी रिश्ते में आने के बाद ही अधिक समझने की कोशिश करते हैं। सेल्फ ग्रोथ के लिए रिलेशनशिप जरूरी होती है। किसी रिश्ते में जब आप होते हैं तो अपने पार्टनर की भावनाओं पर विचार करते हैं। ऐसे में आपके मन से स्वार्थी व्यवहार खत्म होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
love - फोटो : istock
मनोबल में बढ़ावा

जब आप प्यार में होते हैं तो आपके साथी की हर बात आपको अच्छी लगती है। छोटी सी छोटी बात पर आप उनकी तारीफ करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। ऐसा ही वो आपके साथ करते हैं। इससे किसी भी काम को करने में आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्ट्रेस की कमी

दो लोग रिश्ते में आते हैं तो उनके प्यार से वह हर तरह के स्ट्रेस को कम कर देते हैं। एक दूसरे के साथ को एंजाॅय करते हैं और खुश होते हैं। हालांंकि मैरिड कपल की तुलना में अविवाहित कमिटेड कपल के बीच इस तरह का खुशहाल माहौल ज्यादा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Love Relationship - फोटो : Pixabay
अकेलापन होता है दूरी 

जब आप बड़े होने लगते हैं तो पढ़ाई या जाॅब के लिए घर परिवार से दूर आपको अकेलापन महसूस होने लग सकता है। भले ही आपके कई सारे दोस्त हों लेकिन आपके परिवार की तरह आपकी फिक्र करने वाला आपका पार्टनर ही होता है। एक रिश्ते में आने के बाद आप दोनों एक दूसरे की फिक्र करते हैं। आपके रहने, खाने पीने से लेकर आपके जीवन के हर कठिन दौर में आपका पार्टनर भी साथ होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें