फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कभी एक कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे रवि किशन, अब आलीशान बंगले के हैं मालिक, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Wed, 22 Sep 2021 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/ravi kishan
कहते हैं व्यक्ति अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम से पहचान बनाता है और एक ऐसी पहचान जो किसी परिचय की मोहताज न हो। कुछ ऐसे ही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस से राजनेता बने रवि किशन की जिंदगी। जहां पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों का प्यार पाया, तो वहीं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ के फिल्मों में भी धूम मचाई और इसके बाद अब वे एक राजनेता बन चुके हैं। रवि किशन को महज सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी उनके फैंस का काफी प्यार मिलता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि एक वक्त था जब रवि किशन 12 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे, लेकिन अब उनका वक्त पूरी तरह बदल चुका है और वे एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में रवि किशन की लाइफस्टाइल के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/ravi kishan
नहीं थे बस में सफर करने के पैसे
  • रवि किशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं, और यहां से दिलों में बड़े सपने सजाकर वे मुंबई फिल्मों में काम करने आए थे। लेकिन तब उनके पास बस में सफर करने तक के पैसे नहीं थे। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी, बॉलीवुड और साउथ की फिल्में मिलाकर वे अब तक 116 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं। वहीं, मौजूदा समय में वे उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद भी हैं। हालांकि, वे अब भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/ravi kishan
ऐसे होती है कमाई
  • बात रवि किशन की कमाई के जरियों की करें, तो इसमें फिल्में, इवेंट्स, विज्ञापन, सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन और उन्हें सांसद के रूप में मिलने वाली सैलरी जैसी चीजें शामिल हैं। इन जगहों से रवि किशन की अच्छी कमाई है।

4 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ravi kishan
एक कमरे में रहते थे 12 लोग, अब है आलीशान घर
  • एक अखबार को दिए अपने एक इंटरव्यू में रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि, वे अपने स्ट्रगल के दिनों में मुंबई की एक चौल मे रहा करते थे, जहां 120 वर्गफुट के एक कमरे में वे 12 लोग रहते थे। लेकिन अब उनके पास अपना आलीशान घर है।
विज्ञापन

5 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ravi kishan
इतनी है घर की कीमत
  • रवि किशन की किस्मत को तो कुछ और मंजूर था और मौजूदा समय में उनका मुंबई के गोरेगांव में गार्डन इस्टेट अपार्टमेंट में 12 कमरों का एक आलीशान आशियाना है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये के आसपास है। इस घर में एक जिम भी है और सभी तरह की सुख-सुविधाएं भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
पास में हैं ये लग्जरी कारें
  • बात रवि किशन के कार कलेक्शन की करें, तो उन्हें कारों का काफी शौक है। उनके पास मर्सिडीज, जैगुआर और बीएमडब्ल्यू जैसी कई लग्जरी कारें हैं और इनकी कीमत लगभग करोड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवि किशन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Ravi Kishan
इतनी है संपत्ति
  • रवि किशन अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने काफी धन-दौलत भी कमाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल प्रॉपर्टी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें