फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Rangoli Design 2020: घर की सजावट में शामिल करें रंगोली, ये रहीं खूबसूरत डिजाइन

Fri, 13 Nov 2020 12:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रंगोली डिजाइन
धनतेरस से लेकर दिवाली तक चलने वाले त्योहार में घर की सजावट में रंगोली भी शामिल रहती है। वैसे रंगोली बनाने का महत्व दिवाली की पूजा में भी है। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी अपने घर में बरक्कत और खुशी चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनाएं। ये घर में खुशहाली लाने का काम करती हैं। अगर आप भी घर में रंगोली की डिजाइन बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन की तलाश में हैं तो इन ये जरूर आपके काम आ सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें रंगोली की खूबसूरत डिजाइन।
विज्ञापन

2 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
घर में रंगोली बनाने के लिए केमिकल वाले रंगों की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम और फूल-पत्तियों से प्राकृतिक रंगों का रंगोली में इस्तेमाल करना अच्छा होता है। 

विज्ञापन

3 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
घर के पूरब दिशा में रंगोली बनाना चाहती हैं तो अंडाकार रंगोली शुभ होती है। साथ ही इसका वास्तु से भी सीधा कनेक्शन जुड़ा होता है। 

4 of 6
रंगोली डिजाइन
वहीं पश्चिम दिशा की तरफ अगर आप रंगोली बनाना चाह रही हैं तो पांच फूलों वाली या फिर पंच कोण की डिजाइन वाली रंगोली को बनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
अगर आप उत्तर दिशा में रंगोली बनाना चाह रही हैं तो लहरियादार डिजाइन की रंगोली सबसे अच्छी होगी। वैसे भी इन डिजाइन की मदद से आपको रंगोली बनाने में काफी आसानी होगी। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता तो बाजार में मिलने वाले डिजाइन आपकी काफी मदद कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
दक्षिण दिशा की तरफ रंगोली बनाने के लिए आयताकार सबसे बढ़िया है। इस डिजाइन की रंगोली आसानी से और जल्दी बन जाती है। रंगोली को आप अपने घर के अनुसार छोटा या बड़ा बना सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें