हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला राखी का त्योहार इस साल 22 अगस्त को रविवार के दिन मनाया जाएगा। ये दिन भाई और बहन के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला दिन होता है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं और नए कपड़े पहनकर भाई के घर जाती हैं या फिर भाई बहन के घर आता है। फिर भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है और कुछ इस तरह से ये राखी का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों, अपने भाई-बहनों आदि लोगों को राखी की शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में हम आपको इस साल कुछ खास संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक-दूसरे को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन संदेशों बारे में, जो आप लोगों को इस राखी भेज सकते हैं।