फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'dy Spl: पहले ऐसे दिखते थे राजीव गांधी, देखें 'देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री' की 8 अनदेखी तस्वीरें

Tue, 20 Aug 2019 03:05 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
rajiv gandhi
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है। राजीव गांधी ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की थी। 1961 में वह लंदन गए और वहां के इम्पीरियल कॉलेज और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की थी। आइए देखते हैं उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होगी...
विज्ञापन

2 of 9
rajiv gandhi
राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी के बहुत करीब थे। 1966 में जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनी तो वह भारत वापस लौट आए थे। इस तस्वीर में मां-बेटे के बीच की बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
rajiv gandhi
राजीव गांधी की सोनिया से मुलाकात कैंब्रिज के दिनों में एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 1968 में दोनों ने शादी की थी।

4 of 9
राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव गांधी भारत वापस आकर फ्लाइंग क्लब के मेम्बर बने, जहां उन्होंने पायलट बनने की ट्रेनिंग ली। 1970 में उन्होंने एयर इंडिया ज्वाइन किया। उन्हें कभी राजनीति में आने की दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन पहले भाई संजय गांधी की विमान हादसे में मौत और फिर मां इंदिरा गांधी की हत्या के कारण उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 9
rajiv gandhi
राजीव गांधी देश की जिम्मेदारी तो बखूबी निभा ही रहे थे। इसके साथ ही वह देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद अपने परिवार का भी पूरा ख्याल रखते थे। दोनों बच्चों और पत्नी के साथ राजीव गांधी।
विज्ञापन

6 of 9
rajiv gandhi
राजीव स्वभाव के बेहद सरल और सीधे थे। राजीव की मां के साथ ये तस्वीर किसी राजनैतिक सभा की है, जिसमें इंदिरा गांधी कुर्सी पर बैठी थीं और राजीव नीचे। राजीव की यह तस्वीर उनकी सरलता को बयां करती है।
विज्ञापन

7 of 9
rajiv gandhi
राजीव की बेटे के साथ ये तस्वीर इंदिरा गांधी के अंत्येष्टि के बाद की है। ये तो हम सभी जानते हैं कि राजीव अपनी मां के बहुत करीब थे। इस तस्वीर में राजीव ने बेटे राहुल को जो दादी की मृत्यु से भावुक है उसे गले लगाया हुआ है।

8 of 9
sonia rajiv gandhi
राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही है। दोनों की शादी की ये तस्वीर अपने आपमें बहुत खास है। सोनिया गांधी ने इटली से भारत आकर भारतीय परंपराओं के साथ राजीव संग शादी की थी।
विज्ञापन

9 of 9
राजीव गांधी के बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव गांधी के बचपन की तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें