Pravasi Bharatiya Divas 2023 : देशभर में आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक देश में भारतीय प्रवासी दिवस पर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर रहे हैं। कोविड महामारी के कारण देश में लगभग दो साल बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है, यह अपने आप में महत्वपूर्ण होगा। आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होगा, जहां दुनियाभर का ग्लैमर देखने को मिलेगा। सम्मेलन को लेकर देशवासी और एनआरआई दोनों ही काफी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है? इस दिन को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई? प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य और वर्ष 2023 की थीम क्या है? आइए जानते हैं प्रवासी भारतीय दिवस के इतिहास, महत्व, उद्देश्य और इस साल की थीम के बारे में।